दि हमीरपुर उपभोक्ता सरंक्षण के पदाधिकारी डीसी को मांग पत्र सौंपते हुए। स्रोत : संघ
हमीरपुर । दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में सदस्यों ने बताया कि खेतों में बुआई सहित अन्य कार्यों के लिए ट्रैक्टरों के प्रति मिनट के हिसाब से रेट तय किए जाएं। वहीं, तीनपहिया वाहनों के विभिन्न स्थानों के लिए अलग-अलग रेट तय किए जाएं। उन्होंने कहा कि भदरोली गांव में जल शक्ति विभाग ने पीने के पानी के टैंक बनाए हैं, उनकी लंबे समय से सफाई नहीं हो पा रही है। डीसी ने सभी मांगों को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। संवाद