फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भगवती प्रसाद बने रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान

Fri, 13 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रोटरी क्लब हमीरपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी। संस्था।
विज्ञापन
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर की वर्ष 2025-26 के लिए निदेशक मंडल का गठन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में स्थित होटल में हुआ। वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम जुलाई से अपना कार्यभार संभालेगी। इसमें नए प्रधान भगवती प्रसाद शर्मा और सचिव डाॅ. विवेक शर्मा होंगे। वहीं, सहयोगी पदाधिकारियों और क्लब के निदेशक मंडल का भी गठन कर दिया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि क्लब के मुख्य सलाहकार एनके शर्मा, क्लब प्रशिक्षक प्रेम ठाकुर, क्लब शिक्षण सुविधाकर्ता जेपी अग्निहोत्री, स्वास्थ्य सेवाएं समन्वयक डाॅ. आरके मल्होत्रा और क्लब समन्वयक विजय चौहान होंगे। उन्होंने कहा कि विजय चौपड़ा निदेशक क्लब सेवाएं, मंजीत बनयाल निर्देशक क्लब कंपनीसेवायें, पंकज लखनपाल निदेशक रोटरी फाउंडेशन, एसके धीमान निदेशक वोकेशनल सेवाएं, किशोर शर्मा कानूनी सलाहकार व राजेश कुमार शर्मा अंतरराष्ट्रीय सेवाएं निर्देशक रहेंगे। भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि क्लब के सभी नवनिर्वाचित निदेशक व अधिकारी 14 व 15 जून को रोटरी जिला पालमपुर में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें