कोहडऱा में डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करते उपायुक्त। स्रोत
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए कोहड़रा में जमीन का चयन कर जमीन विभाग के नाम भी हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी हो चुकी है लेकिन आपदा के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
मंगलवार को जिलाधीश हमीरपुर हेम राज बैरवा, एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा ने जिला शिक्षा उपनिदेशक और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित कोहड़रा में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को जल्द से जल्द डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य को शुरू करने का भरोसा दिलाया।