फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में बस अड्डे का निर्माण शुरू, एक साल में होगा पूरा

Wed, 07 Jan 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बस स्टैंड निर्माण की दशकों पुरानी मांग अब जल्द ही पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग टौणी देवी ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को एक साल तक का समय दिया गया है। निर्माण कार्य पर विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। मंगलवार को सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस अड्डा सुजानपुर के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान कर चुके हैं।
बस अड्डा का भवन दो मंजिला होगा। बाजार से अड्डा की दूरी एक किलोमीटर के लगभग है। दशकों से सुजानपुर बाजार में बस अड्डा अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस कारण यहां पर अकसर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मुख्य बाजार के साथ ही बसों के ठहराव का स्थल है। अब नए बस अड्डा के निर्माण से बसों को नया ठिकाना मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि नए बस स्टैंड की बाजार से करीब एक किमी दूरी होगी, लेकिन यात्रियों को ठहराव से लेकर बस लेने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। दो मंजिला भवन में छह दुकानों का निर्माण धरातल और ऊपरी मंजिल में होगा। धरातल में आठ बसों के खड़े होने की सुविधा, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, क्लर्क का कमरा, शौचालय, बेबी फीडिंग रूम, क्लॉक रूम और प्रथम मंजिल पर बस अड्डा प्रभारी का कमरा, ट्रैफिक मैनेजर और पुलिस सहायता कक्ष कार्यालय और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

कोट

विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य शुरू करवा दिया है। कार्य को पूरा करने के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया है। दो मंजिला अड्डा के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। -देवराज भाटिया, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल टौणीदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें