फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भूल पार्टी हित में कार्य करने की सलाह

Tue, 12 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
indian national congress - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस बड़सर की बैठक बिझड़ी विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम चंद सागर ने की। बैठक में संसदीय सचिव आईडी लखनपाल एवं बड़सर विधानसभा पर्यवेक्षक राम चंद पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना था। जय जवान जय किसान संगठन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन केवल कृष्ण ने कहा कि किसान संगठन की आड़ में पार्टी को मजबूत करने के बजाय दोफाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने सीपीएस से कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दोगलेपन की राजनीति कर रहे हैं। समय रहते इन्हें सबक नहीं सिखाया तो आगामी चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है। सीपीएस ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, कमल पठानिया, जिला परिषद सदस्य बणी वार्ड अरविंद कौर रानी, जिप सदस्य बिझड़ी वार्ड कमलेश कुमारी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा, बीडीसी सदस्य आनंद ठाकुर, सुनील दत्त, अनीता ढटवालिया, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, कांग्रेस नेता ख्याली राम गर्ग, विपिन ढटवालिया, देवेंद्र राणा, शेरसिंह, जगजीत डोगरा, प्रधान मीना कुमारी, रूबल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें