हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी मंगलवार को गांधी चौक पर विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधलियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, ताकि युवाओं का भरोसा कायम रह सके। इसी मांग को लेकर गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संवाद