फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने हमीरपुर में निकाला बाबा साहेब सम्मान मार्च

Wed, 25 Dec 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भीमराव आंबेडकर का अपमान सहन नहीं होगा : सुमन भारती

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को हमीरपुर में बाबा साहेब सम्मान मार्च निकाला गया। यह मार्च लोक निर्माण विभाग हमीरपुर विश्राम गृह से लेकर गांधी चौक तक निकाला गया। एडीएम हमीरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के प्रति दिया गृहमंत्री का बयान निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी दलित वर्ग की हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान का निर्माण करने वाले बाबा भीमराव आंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी इस तरह के बयान से महत्वपूर्ण विषयों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के बयान से देश गुस्से में हैं। भीमराव आंबेडकर ने दलित वर्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संविधान में उनके लिए कई प्रावधान किए। संविधान निर्माण के दौरान सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं, विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता का भारतीय जनता पार्टी ने अपमान किया है। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें