फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गारली में एक मंच पर जुटे कांग्रेस के टिकटार्थी

विज्ञापन
​बड़सर विस क्षेत्र के गारली में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में मंच पर उप​स्थित कैबिनेट मंत्री राज
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपचुनाव को लेकर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल प्रचार में जुटे हुए हैं वहीं गारली में शनिवार को कांग्रेस के टिकटार्थी एक मंच पर जुटे। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के गारली में बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी टिकट के लगभग सभी चाहवान मौजूद रहे। बड़सर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए 18 लोगों ने आवेदन किया है। यह सभी नेता चुनावी दृष्टि से क्षेत्र में अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं लेकिन शनिवार को सभी एक मंच पर जुटे। राजेश धर्माणी बीते कुछ दिन से लगातार क्षेत्र का दौरा कर बैठकें ले रहे हैं। इस कड़ी में गारली में शनिवार को आयोजित जनसभा में कांग्रेसियों ने एकजुटता का परिचय देने का प्रयास किया है। धर्माणी ने कहा कि पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कांग्रेस को छोड़कर बड़सर की जनता के साथ धोखा किया है। आगामी उपचुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बड़सर में करोड़ों की योजनाएं दी हैं। इसके बावजूद इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर की जनता से धोखा किया। अब महिलाओं को 15 सौ रुपये के लिए फार्म भरने की मंजूरी भी मिल गई है और कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू किया है। दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर देगा। अगली बार प्रत्याशी के साथ प्रचार करेंगे। बड़सर विधानसभा में गारली के अलावा अन्य तीन जगहों पर कांग्रेस की नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें