हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सह संयोजक युवा नेता विवेक कटोच ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी बने कांग्रेस के बागियों के स्वागत कार्यक्रम जिले में फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भितरघात करने वाले एवं भाजपा के दोनों प्रत्याशियों और आज़ाद विधायक को हमीरपुर की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा के कुछ नेता इन भितरघातियों के स्वागत के लिए अपने पदाधिकारियों को जबरदस्ती डरा धमका कर भेजते हुए नजर आए। पूर्व विधायक राजिंद्र राणा का बयान हास्यास्पद है कि प्रदेश सरकार जल्द गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि राणा को अब अपनी हार की चिंता सताने लगी है। इसलिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को सरकार बनाने के लिए 7 सीटों की जरूरत है जबकि उपचुनाव 6 सीटों पर है। हमीरपुर जिले से दोनों पूर्व विधायक और आज़ाद विधायक जिला हमीरपुर की जनता को मूर्ख समझते हैं इसलिए सरकार गिराने की अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इन तीनों ने जिला हमीरपुर की जनता के जनादेश का अपमान किया है।