फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर भड़की कांग्रेस कमेटी

Thu, 24 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
congress - फोटो : file photo
विज्ञापन
नोटबंदी से त्रस्त आम जनता की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने गांधी चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिना सोचे-समझे लिए 500 -1000 के नोटबंदी के फैसले से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश में नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी और बिना तैयारी के लिया गया है।

इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को परेशानी हुई है और ऐसा कोई भी व्यवसाय या वर्ग नहीं जिस पर इसका फर्क नहीं पड़ा हो। मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस फैसले को सही तरीके से लागू करने में विफल रही है और आने वाले समय में नोटबंदी के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की महिलाओं की पाई-पाई जोड़ कर इकट्ठा किए धन को मोदी सरकार ने काला धन साबित कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर इस जनविरोधी फैसले का डटकर विरोध किया।

जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के 14 दिन बीत जाने के बाद भी हर दिन प्रधानमंत्री रोज नए आदेश पारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हो रही हैं। इसके कारण अब तक 70 लोग जान गवां चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के बावजूद विशाल प्रदर्शन नाम के इस कार्यक्रम में नाममात्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी हाजिरी भरी।

धरना-प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व राष्टीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व विधायक एवं केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, सुरेंद्र गुप्ता, सुमन भारती, प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक कमल पठानिया, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चेतन लखनपाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज धीमान, सचिव अतुल कड़ोहता, पुरुषोत्तम कालिया, जिला महासचिव पवन कालिया, अजय शर्मा, कमल पठानिया, राज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, कै. पृथ्वी चंद, राजीव मैहर, कुलदीप बेदी, विपिन ढटवालिया, नरेश लखनपाल, मनोज शर्मा, अश्वनी शर्मा पार्षद, विवेक कटोच, अनिल श्याम, अंकुश सैनी, राजीव चोपड़ा, विवेक राही, पंकज, पवन छिंदीे, उमा शर्मा, बीना बन्याल, सुरेंद्र अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह, अंशुल शर्मा, बलदेव जैसवाल, मस्तराम, सुमित कुमार, जमील खान, शहंशाह भागीरथ कौशल, कमल के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्टी के अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष और सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें