भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर भरियाइयां में भोरंज पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 1.54 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। निखिल कुमार गांव मन्योह डाकखाना टिहरा तहसील धर्मपुर जिला मंडी से नाके के दौरान शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे नशा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ भोरंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।