फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के मकान को तोडने के ब्यान पर माफी मांगे बीजेपी : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शिमला स्थित घर को तोड़ने के ब्यान पर भाजपा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि एक महिला के समर्थन में प्रदर्शन और दूसरी महिला का घर तोड़ने की बात भाजपा के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। भाजपा हमेशा समाज को राजनीतिक नजर से देखती आई है और इसी आधार पर समाज का वर्गीकरण भी करती रही है। कांग्रेस के प्रत्येक नेता ने अभिनेत्री कंगना राणौत की सुरक्षा के प्रति उनके हिमाचली होने के चलते चिंता व्यक्त की। परंतु यदि इस मुद्दे को भाजपा अथवा कोई अन्य राजनीतिक रंग देने का खेल खेलते हुए कांग्रेस पार्टी और इसके नेतृत्व के ऊपर छिट्टा कशी करेगा तो उसे पार्टी कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। जिस बीएमसी ने कंगना के घर को गिराने की कार्रवाई की है उसको आज भी भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें