प्राथमिक शिक्षक संघ ने अग्निहोत्री के समक्ष रखी समस्याएं
नादौन (हमीरपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ नादौन के सदस्य अध्यापकों और स्कूलों की समस्याओं को लेकर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिले। संघ ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी स्कूलों में जल्दी से मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति करने, वर्ष 2012 से पहले से पहले पदोन्नत मुख्य शिक्षकों को विशेष वेतन वृद्धि, वर्ष 2003 से पहले और बाद में लगे अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांगों को विजय अग्निहोत्री के समक्ष उठाया। एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने संघ को इन मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया तथा भविष्य में भी अध्यापकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। इस मौके पर राज्य मुख्य सलाहकार मनुज, राज्य संयुक्त सचिव बलवंत, जिला वरिष्ठ उप प्रधान कुशल शर्मा, ब्लॉक महामंत्री राकेश कोषाध्यक्ष सज्जन कुमार, विपन, बोधराज, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश आनंद आदि मौजूद रहे।