फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी : प्रेम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया ने प्रेस बयान में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार केवल कर्मचारी विरोधी ही नहीं बल्कि प्रदेश विरोधी भी है। जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है और हजारों बेरोजगार, जिन्होंने कर्मचारी आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा दी थी, उनका परिणाम आज तक घोषित नहीं किया। न ही नई परीक्षा आयोजित की है। सेवानिवृत्त एवं वर्तमान कर्मचारियों का वर्ष 2016 का वेतनमान का बकाया तथा उसके बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट जो लगभग बीस हजार करोड़ रुपये बनते हैं, सब सरकार ने रोक कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें