फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ किया छल : डेजी

Thu, 13 Nov 2025 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कुल्लू जिला भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेती कार्यकर्ता।-भाजपा
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू की परिचय बैठक बुधवार को कुल्लू में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसका श्रेय केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों को जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की लगभग हर योजना महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।
डेजी ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपये प्रति माह का झूठा वादा कर प्रदेश की 21 लाख महिलाओं के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि इस वादाखिलाफी का खामियाजा कांग्रेस को आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाएगा और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना ठाकुर, प्रदेश सचिव मनीषा सूद और जिला अध्यक्ष बिंदिया सूद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें