फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में बागियों के घमासान से कांग्रेस को लगा तीसरा झटका

Tue, 01 Oct 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा उपचुनाव के तीन माह के भीतर सुजानपुर में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को झटका दिया है। विधानसभा उपचुनाव में दल बदल के बीच जीत हासिल कर कांग्रेस ने सुजानपुर में बाजी मारी थी, लेकिन उसके बाद से लगातार तीन बार सियासी तौर पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस को दोनों पदों पर अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वार्ड नंबर सात में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमन अटवाल भी उपचुनाव हार गई हैं। अब जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 1 बीड़ बगेहड़ा में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्यार चंद को हार का सामना करना पड़ा है।
प्यार चंद पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं और हाल ही में भाजपा का दामन छोड़कर स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत राणा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए थे। दल बदल के बीच जिला परिषद की सीट पर जीत के लिए कांटे की टक्कर तो हुई, लेकिन एक बार फिर भाजपा ने यहां पर बाजी मार ली।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए जिला परिषद चुनाव में कैप्टन रंजीत राणा ने भाजपा के समर्थन से बीड़ बगेहड़ा वार्ड से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

बागियों को मनाने में नाकाम रही कांग्रेस
जिला परिषद के बीड़ बगेहड़ा वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेसी विचारधारा के तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनको मिले मतों का कुल योग 3500 के करीब है, जोकि कुल मतदान का लगभग 50 फीसदी के करीब बन रहा है। जिला परिषद उपचुनाव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर बागियों को मनाने में नाकाम रही है। कांग्रेस से बागी होकर सुभाष चंद पुत्र पंजकू राम ने 1127 और संजय वर्मा ने 427 मत हासिल किए हैं। दोनों नेता कांग्रेस की विचारधारा के हैं। वहीं, भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रकाश चंद को 585 प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी के साथ यह जोड़ 2500 के करीब बनता है। चुनाव प्रबंधन में कांग्रेस यहां पर लगातार तीसरी बार हार गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें