फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल

विज्ञापन
सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को ताल गांव में काले दिवस के रूप में मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को काले दिवस के रूप में मनाया। इस संदर्भ में एक काश्र्यक्रम ताल गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने की। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हमीरपुर सुरेश पटियाल, महासचिव जगजीत ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष कश्मीर सिंह, शबनम कुमारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लयिा। इस दौरान केंद्र सरकार व मुख्य तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उपस्थित सदस्यों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

राजेंद्र जार ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार 3 वर्ष के अपने कार्यकाल में जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। जयराम सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। चाहे वो स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी द्वारा जाली डिग्रियां बेचने व अन्य घोटालों पर सरकार द्वारा समय रहते कोई करवाई नहीं की गई। कोरोना संकट को काबू करने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। एक तरफ तो कोरोना की मार दूसरी ओर महंगाई की मार से प्रदेश की जनता को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है। सरकार ने आते ही बसों के किराया, डीजल, पेट्रोल, बिजली, पानी के दामों में बेमिसाल बढ़ोतरी करके आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। इसके साथ घरेलू गैस की कीमत एक ही बार में 100 रुपये तक बढ़ाकर तथा खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी की रसोई पर डाका डाला है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें