फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरेड़ी सिद्ध में व्यक्ति से मारपीट के मामले में एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र के सरेड़ी सिद्ध में 3 दिन पहले अमरोह गांव के एक युवा संजय कुमार के साथ हुई मारपीट का मामला अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर पहुंच गया है। संजय कुमार के परिजन इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के साथ मिले और इस सारे मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। परिजनों का आरोप है कि गांव ढगोह निवासी तीन लोगों ने संजय कुमार को बुरी तरह से सरेड़ी सिद्ध के बाजार में पीटा है। कुछ लोगों के बीचबचाव करते हुए संजय को इन लोगों से छुड़ाया है। यह झगड़ा महज गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर मामले में बयान भी दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी बड़सर प्रवीण राणा ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें