फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झरलोग पंचायत के छह गांवों में बांटे चीकू के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर की पौधा वितरण मुहिम के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत झरलोग के छह गांवों में चीकू के पौधे वितरित किए गए। गांव-गांव जाकर लोगों को चीकू के पौधे बांटे गए और आग्रह किया गया कि इन पौधों की सही ढंग से देखभाल करें। हमीरपुर जिले में चीकू के पौधे कामयाब हो रहे हैं। सुशील ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के लिए आज बड़ी चुनौती बना हुआ है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। चीकू के इन पौधों का रोपण करने से जहां पर्यावरण संरक्षित होगा, वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लाभ पहुंचेगा। चीकू के पौधे जब पेड़ बनेंगे तो फल देकर लोगों की आर्थिकी मजबूत करने का काम करेंगे। इससे पहले भी कई पंचायतों में जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर पौधों का वितरण कर चुके हैं। कई जगहों पर जापानी फल के पौधे वितरित किए गए तो कहीं अमरूद की विभिन्न किस्मों के पौधे उपलब्ध करवाए गए। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आंवले के पौधों सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया है। मौसम के अनुकूल लगने वाले पौधे लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सुशील ठाकुर का कहना है कि यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। अब तक आधा दर्जन से अधिक पंचायतों को कवर कर चुके हैं। आगामी समय में और पंचायतों में भी इस तरह के फलदार पौधे दिए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आर्थिकी को भी सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झरलोग के उप प्रधान अरुण ठाकुर, स्थानीय वार्ड पंच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें