हमीरपुर। थाना सदर के तहत गलतफहमी से सरिया के बंडल की चोरी शिकायत का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने अणु के समीप ट्रक खड़ा किया था। ट्रक से सरिया के चार बंडल गायब हो गए। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जहां से ट्रक चालक ने सरिया लिया था, वहां से चार बंडल कम आए हैं। इसके बाद उसे शिकायत वापस ली। संवाद