फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सुजानपुर पुलिस की एसपी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। घरेलू हिंसा की शिकार टौणी देवी तहसील के बजरोल गांव की मीता देवी ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़िता ने सुजानपुर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची इस महिला को न्याय मिले, इसके लिए तुरंत निर्देश थाना प्रभारी सुजानपुर को दिए हैं। घरेलू बात पर बजरोल गांव में गत दिनों पारिवारिक सदस्यों में मारपीट हो गई थी। जिसमें मीता देवी को गंभीर चोटें आई थीं। लेकिन, पीड़ित महिला मेडिकल रिपोर्ट से नाखुश थी। क्योंकि उसमें कुछ भी सही नहीं था। जिस पर पीड़ित महिला सुजानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गई और न्याय के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पुलिस थाना सुजानपुर में मामले को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मारपीट के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन का कहना है कि मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और इस मामले की पूरी पड़ताल के लिए एसएचओ सुजानपुर को निर्देश दिए गए हैं। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें