फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आचार संहिता का उल्लंघन की एप पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में कार्रवाई : अमरजीत
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसे 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377 और 221477 पर किसी भी समय आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत की जा सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल मोबाइल एप भी विकसित किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अमरजीत सिंह ने बताया कि इस ऐप में आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सी-विजिल ऐप पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी या टीम को 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करनी पड़ती है। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर देने की कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन अगर शिकायतकर्ता अपने नाम या मोबाइल नंबर से शिकायत करता है तो वह शिकायत के संबंध में हुई कार्रवाई को देख सकता है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप में हुई शिकायत से उड़नदस्तों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जगह की सटीक लोकेशन का पता चल जाता है और इस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए सी-विजिल एप एक बहुत ही सटीक एवं त्वरित माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें