फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की 25 पंचायतों में 37 स्थानों पर बने सामुदायिक शौचालय

Wed, 28 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पट्टा पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण पर खर्च हुए 81 लाख 90 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भोरंज ब्लॉक की 25 पंचायतों के 37 स्थानों में सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इनके निर्माण पर करीब 81 लाख 90 हजार खर्च किए गए।
कुल 39 सामुदायिक शौचालयों में 37 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीण परिवेश के सार्वजनिक स्थलों में सुंदर बने शौचालय गांवों की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। कक्कड़, हनोह, पलपल, धिरड़, भलवानी, कड़ोहता, टिक्करी मिन्हासां, पट्टा, डिडवीं टिक्कर, चौकी कनकरी, ताल व रौहीं पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। इसके अलावा गरसाहड़, धमरोल, बडैहर, झरलोग, खरवाड़, भोरंज, नंदन, भगेटू, पांडवी में दो-दो सामुदायिक शौचालयों को निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सबसे अधिक चार सामुदायिक शौचालय भकेड़ा पंचायत में बनाए गए हैं। केवल जाहू पंचायत में दो शौचालयों जिनमें से एक उप तहसील जाहू व दूसरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के पास बनाया। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर दो लाख दस हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। पंचायतों की ओर से इन शौचालय का निर्माण महिला मंडल भवन, सार्वजनिक मंदिरों, सामुदायिक भवनों, पटवारघर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किया गया है।
वहीं, शौचालयों में साफ-सफाई व देखरेख का कार्य ग्रामीणों को ही सौंपा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक कमल प्रकाश का कहना है कि ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट

पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर अच्छे शौचालय बने हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों को दी गई है। पंचायतों में अच्छी सुविधा वाले शौचालयों का निर्माण किया गया है।
-कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें