फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सीटों को भरने के लिए कल होगी तीसरे चरण की स्पॉट काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों की खाली सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की स्पॉट काउंसलिंग करेगा। स्पॉट काउंसलिंग चार दिसंबर को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां सीटें खाली हैं। तकनीकी विवि की काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता बी फार्मेसी प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग के तीसरा चरण में चार दिसंबर को तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर और संबंधित सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में 11 बजे से शुरू होगी। खाली सीटों का ब्यौरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर दे दिया है। पात्र अभ्यर्थी जिस कोर्स में दाखिला लेना चाहता है, वह उस शिक्षण संस्थान में उपरोक्त तिथि और समय के अनुसार स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी। उन्हें 1550 रुपये की फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें