नारा पंचायत में कोबरा सांप का रेस्क्यू के दौरान उपस्थित ग्रामीण व अन्य। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा के खरुनी गांव में शनिवार को स्केन मैन सुदर्शन सिंह ने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कोबरा सांप पिछले तीन दिन से पूर्व उपप्रधान सोनू के रिहायशी मकान के समीप बने रास्ते पर लोगों को दिख रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़सर मनीष शर्मा ने तत्काल वनखंड हडे़टा के वन रक्षक पवन कुमार और अभिनव वर्मा और स्नेक मैन सुदर्शन सिंह कालका निवासी को मौके पर भेजा गया। स्नेक मैन सुदर्शन सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। संवाद