फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएम आज नादौन में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे चुनावी मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी नादौन के मासिक बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठक गीता भवन नादौन में 11 बजे आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद करेंगे। कार्यालय सचिव नानक चंद ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बैठक में संगठन के सभी सदस्यों से भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में बूथ अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस सदस्य, नगर पंचायत के सदस्य विशेष रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें