हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक रविवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में लहड़ा गलोड़ में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेड़ा से अवगत करवाते हुए खंड इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि की दूसरी किस्त का भुगतान मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि पेंशनरों को मिलने वाले सभी देय आर्थिक लाभ भी एकमुश्त दिए जाएं। बैठक में जिला प्रधान ने खंड में चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम को संतोषजनक बताया व पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इसे यथावत जारी रखा जाए। इस दौरान जिला प्रधान केसी गौतम, मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, सुरेश कुमार, अमर नाथ शर्मा, जुल्फी राम वर्मा, धनी राम शर्मा, जैशी राम, राज कुमार, सुखदेव शर्मा, किशोर चंद, ब्रह्मदास, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, रत्न चंद, प्यार चंद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।