फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में बिजली बोर्ड का मंडल, समीरपुर में जलशक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खुलेगा

विज्ञापन
भोरंज के कंज्याण में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 23 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और लोका? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 90 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

कंज्याण कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भोरंज में राज्य विद्युत बोर्ड का मंडल, समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उपमंडल व भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की। इसके अलावा भोरंज में सैनिक विश्राम गृह खोलने, पंजोत में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
राजकीय उच्च विद्यालय लदरौर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़, नगरोटा गजियां और जोर कोटा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुकड़ में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। डेरा परोल में खेल छात्रावास खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने बालवनी और टिक्कर में खाद्यान्न गोदाम खोलने की घोषणा की। बराड़ा में आयुर्वेदिक औषधालय और कराह में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत आने वाले बाहन्वीं, टिक्करी मिन्हासा, यान्वी, दयोग, बगवाड़ा, लदरौर और अमन में स्थित पशु औषधालयों को सभी अपेक्षित मापदंड पूर्ण होने की स्थिति में नियमित औषधालय में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ओपन जिम स्थापित करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
13 उद्घाटन और 10 शिलान्यास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 90 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इनमें 13 उद्घाटन और 10 शिलान्यास शामिल रहे। जाहू में 3.70 करोड़ रुपये लागत से निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र, उठाऊ जलापूर्ति योजना जखयोल द्वितीय और उठाऊ जलापूर्ति योजना करोटा के अंतर्गत आंशिक रूप से शामिल आबादी के लिए 2.81 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील भोरंज में 12.63 करोड़ रुपये लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरैण के प्रथम चरण से चौथे चरण के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, गांव जिजवीं में 5.16 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क सड़क के उन्नयन, 2.86 करोड़ रुपये से बस्सी बदयाना लावनी और मनोह सड़क के उन्नयन, 5.22 करोड़ रुपये की लागत के कांगू गलू से अमरोह वाया कलाहू सड़क के उन्नयन, 3.56 करोड़ रुपये की लागत के भरेड़ी भौर सुलगाण सड़क के उन्नयन, 2.65 करोड़ रुपये से गांव धिरड़ वाया दादू बडोह के संपर्क मार्ग, हमीरपुर जाहू सड़क पर सीर खड्ड/जबोटी खड्ड पर 4.52 करोड़ रुपये से निर्मित गर्डर सिंगल लेन पुल, बधानी में 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज में 10 लाख रुपये से निर्मित कोविड केयर केंद्र और भोरंज में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्लांट हेल्थ क्लीनिक का लोकार्पण किया।
आधुनिक अग्निशमन वाहन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने भोरंज में अग्निशमन चौकी का भी उद्घाटन किया। भोरंज क्षेत्र के लिए आधुनिक अग्निशमन वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने भोरंज निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 7.06 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले कुनाह खड्ड के तटीकरण कार्य, तहसील भोरंज में 3.88 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरियाण के दूसरे चरण, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2.18 करोड़ रुपये लागत के जल एवं स्वच्छता समिति केंद्र के निर्माण कार्य, भोरंज में 23.62 करोड़ रुपये लागत के 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भोरंज में 55 लाख रुपये लागत सेे 50 बिस्तरों पर कोविड के लिए ट्यूबिंग सहित मैनिफोल्ड सिस्टम उपलब्ध करवाने और कोविड रोगियों के लिए नवनिर्मित ब्लॉक में ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन, 95 लाख रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबोह, भोरंज में 2.06 करोड़ रुपये लागत के मंडलीय कार्यालय भवन, लोक निर्माण विभाग भोरंज के कर्मचारियों के लिए 2.51 करोड़ रुपये लागत के आवास, राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज स्थित तरक्वाड़ी में 1.01 करोड़ रुपये की लागत के पुस्तकालय भवन और राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें