फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू 29 को भोरंज दौरे पर, करेंगे तीन जनसभाएं : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जनसभा को सफल बनाने के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

बैठक में ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारी और विधायक सुरेश कुमार रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 29 अप्रैल को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को भोरंज-बस्सी में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार विशेष तौर से उपस्थित रहे। सुरेश कुमार ने बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भोरंज विधानसभा क्षेत्र में अम्मण, लदरौर और चंबोह में तीन जनसभाएं करेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि अम्मण में पहली जनसभा 11 बजे होगी। इसी तरह दूसरी जनसभा एक बजे लदरौर में होगी। तीसरी चुनावी जनसभा तीन बजे चंबोह में होगी। लोकसभा चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल कर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 15 माह के कार्यकाल में भोरंज विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य करवाए है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, सुभाष जैलदार, विजय डोगरा, डॉ. रमेश डोगरा, सुरेंद्र जरियाल, डॉ. दीप चंद, रिंकू जरियाल, राजकुमार, राकेश गोल्डी, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, भोरंज ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा, सविता मिन्हास व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें