फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर नीति प्राथमिक शिक्षा ढांचे के साथ छेड़छाड़ का प्रयास : संघ

विज्ञापन
हमीरपुर में आयोजित राजकीय प्राथमिक शिखक संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं शिक्षक (संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हमीरपुर ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी क्लस्टर नीति को प्राथमिक शिक्षकों के साथ एक षड्यंत्र करार दिया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में आयोजित हुई बैठक में सभी अध्यापकों ने एक सुर में इस क्लस्टर नीति का विरोध जताया है। संघ ने इसे धीरे-धीरे प्राथमिक ढांचे को खत्म करने का प्रयास बताया है।
विज्ञापन


साथ ही सरकार से मांग की है कि प्राथमिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हर पाठशाला में पांच अध्यापकों की नियुक्ति शीघ्रातिशीघ्र की जाए। हर पाठशाला में नर्सरी टीचर का प्रावधान किया जाए। पाठशाला में अध्यापकों पर थोपे गए अनावश्यक डाक कार्य को बंद किया जाए। क्लस्टर नीति में सुझाए गए कुछ सुझाव का प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत भी किया है। इसमें प्रार्थना सभा व अन्य रिसोर्सेज के आदान-प्रदान की बात की गई है। संघ पदाधिकारियों का तर्क है कि रिवाइज्ड नोटिफिकेशन की आड़ में कुछ एक माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्यों की ओर से प्राथमिक अध्यापकों को डराये जाने के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार की ओर से गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करने की बात की गई है लेकिन कुछ एक पाठशालाओं में ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि प्राथमिक अध्यापकों को नोटिफिकेशन की आड़ में अनावश्यक दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। इसे संघ कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। बेहतर यही है कि सरकार पूर्व में गठित प्राथमिक स्कूलों के क्लस्टर को मजबूत करे। उनमें तमाम सुविधाएं प्रदान करे। हर क्लस्टर पाठशाला में एक क्लर्क की नियुक्ति करे। साथ ही संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लिपकीय गलती की आड़ में मुख्य शिक्षकों को मिलने वाले पदोन्नति लाभ को बार-बार रोका जा रहा है। उस लाभ को बहाल किया जाए। इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान नरेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ महासचिव वीरेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष जीवन कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सुनीता बन्याल, महालेखाकार वरुण ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पठानिया, निर्मला देवी, ईशा, श्रीमती प्रिया, सीमा रानी पठानिया, नीलम शर्मा, मनोज कुमार, सुमन कुमारी, जसवंत सिंह, प्रवीण कुमार, रीना रानी महासचिव महिला विंग, विजयलक्ष्मी प्रधान महिला विंग, हंसराज मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें