हिम अकादमी के नौवीं कक्षा के छात्र दिव्यांग बच्चों के साथ।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के नौवीं के छात्रों ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान अध्यापक नीता सिंह और सेवा कोआर्डिनेटर विनोद शर्मा भी उनके साथ रहे। हिम अकादमी स्कूल के इन दिव्यांग बच्चों ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला का भी प्रदर्शन किया।
हिम अकादमी के छात्रों ने दिव्यांगों के साथ म्यूजिकल चेयर रेस में भाग लिया। साथ ही सभी बच्चों ने डांस भी किया। हिम अकादमी स्कूल के बच्चों को अध्यापकों की ओर से पहचान में लेकर आने का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था कि इन दिव्यांगों को दया की भावना की जरूरत नहीं है, इन्हें बेचारा न समझें। यदि इन्हें थोड़ा प्यार और सम्मान दिया जाए तो यह हर काम करने में सक्षम होते हैं।