नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाना और विद्यार्थियों में सेवा भावना व स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान कॉलेज परिसर, खेल मैदान, कक्षाओं, गलियारों, पार्किंग स्थल तथा प्राचार्य निवास के आसपास की सफाई की गई। इस मौके कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन शर्मा एवं प्रो. अदिका शर्मा और आरएंडआर नोडल अधिकारी प्रो. योगेश कौंडल और डॉ. रजनी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वयंसेवियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ समाज की पहचान है।