पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत गोड़ी गांव में जमा एक के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने घर से करीब 200 मीटर की दूर एक पेड़ से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अभिषेक कुमार पुत्र वतन सिंह निवासी कुल्हेड़ा ने बुधवार को दोपहर बाद घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों ने अभिषेक को पेड़ से लटका देखा तो उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिय गया है।