फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस की बैठक में नाम न लेने पर धक्का-मुक्की

Thu, 25 Sep 2025 04:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांग्रेस की विकास की चर्चा बैठक कक्ष के बाहर भिड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह हमीरपुर में आयोजित कांग्रेस की विकास पर चर्चा बैठक में खूब धक्का-मुक्की हुई। विस चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरे वक्ता एपीएमसी के चेयरमैन बोलने के लिए खड़े हुए। अभी वह बैठक में मौजूद नेताओं के नाम ही ले रहे थे कि एक कार्यकर्ता ने खड़े होकर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का नाम न लेने पर आपत्ति जताई। वक्ता अजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने पुष्पेंद्र वर्मा का नाम लिया है, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। करीब आधे घंटे तक बैठक में माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
इस बीच मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बीच बचाव किया। उन्होंने पुष्पेंद्र वर्मा को बोलने की सलाह दी। अजय शर्मा अपनी बात रख ही रहे थे, लेकिन पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी पर बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और नारेबाजी न कर बैठक से बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

यहीं से माहौल बिगड़ा और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। छह से सात कार्यकर्ताओं को जबरन बैठक कक्ष से बाहर निकालने का प्रयास हुआ तो हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। वरिष्ठ नेताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को बैठक कक्ष से बाहर ही रखा गया।
गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहल करते हुए जिला हमीरपुर में हर विधानसभा क्षेत्र में विकास पर चर्चा के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन प्रभारियों ने बड़सर, सुजानपुर और नादौन में बैठक की है। यह बैठकें बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुई हैं, लेकिन सदर विधानसभा क्षेत्र की सीट में खूब हंगामा हुआ।


सूचना न मिलने से नाराज थे कार्यकर्ता : पुष्पेंद्र
पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि बैठक की सूचना अधिकतर बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई थी। उन्हें भी समय पर सूचना नहीं दी गई थी। इस वजह से कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। हमीरपुर में विकास को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में विकास कार्य गति से सदर विस क्षेत्र के साथ जिलेभर में हो रहे हैं। विकास चर्चा प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि इस बारे में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में सोमवार से जानकारी दी जा रही है। पुष्पेंद्र वर्मा को मंगलवार दोपहर को फोन कर सूचित किया गया था। हालांकि पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया को गत रात 10:00 बजे कॉल की गई थी, लेकिन वह फिर भी बैठक में पहुंचे और शांति से बात सुनी और रखी। मुख्यमंत्री के निर्देशों और अनुमति पर यह बैठक आयोजित हुई है।
-

पार्टी परिवार में सब बात रख सकते हैं। कुछ लोगों ने अपनी बात रखी है। कुछ लोगों ने भावनात्मक और प्रयोगात्मक तरीके से बात रखी है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ सके।
-सुनील शर्मा बिट्टू, राजनीतिक सलाहकार

कांग्रेस की विकास की चर्चा बैठक कक्ष के बाहर भिड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद।

कांग्रेस की विकास की चर्चा बैठक कक्ष के बाहर भिड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें