फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज को जून में मिलेगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज को आधुनिक अस्पताल बनाने के उद्देश्य से भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को भवन का निर्माण कार्य जून माह तक पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल रेफर अस्पताल न बने।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने इसके दस नए बैड देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भोरंज में रोगियों को सुविधा से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा बायोमेट्रिकल फुली आटोमैटिक टेस्टिंग मशीन की भी सुविधा दी जाएगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल, सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र की पंचायतों का भी केंद्र बिंदु हैं। ऐसे में अस्पताल में सुविधा देना अति अतिवश्यक है। इसके लिए सीटी स्कैन मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी और मुस्कान योजना के अंतर्गत अस्पताल में डेंटल मैकेनिक का पद भी प्राथमिकता से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए चिकित्सक ईमानदारी से कार्य करें और रोगियों के प्रति सहानुभूति रखें। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और रोगियों का कुशल पूछा।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्रिहोत्री, भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, तहसीलदार राहुल शर्मा, खंड चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कालिया, डॉ. पृथी चंद, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी भारद्वाज, सहायक अभियंता आशीष देव, अनिल शर्मा, अनुराग चंदेल, खंड विकास अधिकारी मयंक शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें