फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में लोहड़ी मना रहे सफाई कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
नादौन में मारपीट में घायल हुए सफाई कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में अपनी झुग्गियों के पास लोहड़ी का त्योहार मना रहे सफाई कर्मचारियों पर कुछ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 3 सफाई कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं। दहशत इतनी थी कि इन कर्मियों ने अपने परिवारों सहित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में छिपकर रात बिताई। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह सफाई कर्मचारी बस अड्डा नादौन के निकट एपीआर कांप्लेक्स के पास परिवार सहित झुग्गियों में रहते हैं। बुधवार रात सफाई कार्य निपटाने के बाद अपनी झुग्गियों में बाहर आग जलाकर लोहड़ी का त्योहार मना रहे थे। तभी करीब आधा दर्जन युवक नशे में गाली गलौज करते हुए उनकी झुग्गियों के निकट आ गए। जब सफाई कर्मियों ने उन्हें गाली गलौज करने से रोका तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। घायल सफाई कर्मचारी दर्शन (29), पुन्नू (27) पुत्र रमेश चंद और नफे राम (45) पुत्र फुलिया राम ने बताया कि एक युवक ने पुन्नू राम पर दराट से हमला किया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। दर्शन की बाजू और नफे राम के हाथ पर गहरी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने झुग्गियों में घुसकर महिलाओं व बच्चों को भी पीट डाला। दहशत के मारे ये सफाई कर्मी अपने परिवारों सहित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आकर छुप गए और देहरा निवासी अपने ठेकेदार श्यामलाल को सूचित किया। श्यामलाल ने आकर पुलिस को सूचना दी और घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया। घायलों ने बताया कि सुबह जब वह अपनी झुग्गियों में गए तो उनकी झुग्गियों के अंदर रखा राशन, बर्तन व अन्य सामान भी मौके से गायब था। घायलों ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह काम नहीं करेंगे। इस संबंध में नगर पंचायत के सचिव संजय कुमार ने बताया कि पीड़ितों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। इन्हें शीघ्र ही शहर में किसी अन्य सुरक्षित स्थल पर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवकों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें