फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्र सरकार के बजट के खिलाफ सीटू ने गांधी चौक में किया प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निकाली विरोध रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर की ओर से केंद्र सरकार के बजट के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। सीटू कार्यकर्ता और मजदूर तहसील कार्यालय हमीरपुर के पास एकत्रित हुए और उसके उपरांत मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक तक रैली निकाली।
इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गांधी चौक पर सीटू नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंदर कुमार, रंजन शर्मा, मीरा खान ने गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की अधिकांश जनता की खर्च करने की क्षमता की कमी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। जहां एक तरफ देश की विशाल युवा आबादी बेरोजगार है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई की मार से निपटने के लिए कोई प्रयास इस बजट में नहीं किया गया है। बजट में कॉर्पोरेट घरानों को फायदा देने के लिए देश के प्राकृतिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में देने का प्रबंध इस बजट के माध्यम से किया गया है।
कश्मीर ठाकुर ने कहा कि देश के बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों के भारी भरकम मुनाफे पर टैक्स लगाकर जनता को राहत देने के बजाय इस बजट में उल्टे राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र को बेचकर 10 लाख रुपये जुटाने की व्यवस्था इन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए की गई है। खाद्य सब्सिडी में 8364 करोड़ की कटौती पहले से ही मंहगाई की भयंकर मार झेल रही जनता के साथ घोर अन्याय है।
विज्ञापन

आठ केंद्रीय बजट में मिड-डे मील की योजना में 300 करोड़ रुपये काटा गया है। बाल विकास परियोजना के बजट में मामूली बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को पक्का करने और ग्रेच्युटी देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें