फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डांगक्वाली के पास बनेगा चौक, नगर परिषद कर रही विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा लगाने की भी है योजना
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों के लिए खंभे लगाने का भी होगा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर डांगक्वाली के पास चौक का निर्माण करने की योजना बना रही है। इसके लिए शीघ्र ही नगर परिषद में कार्य योजना बनाई जाएगी। यहां पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में डांगक्वाली चौक के पास तीनों ओर से वाहन आते हैं। ऐसे में यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में अगर यहां पर चौक बन जाता है तो काफी हद तक दुर्घटनाओं में कमी होगी।
विज्ञापन



वर्तमान में डांगक्वाली में कहीं पर भी बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। इससे यहां पर अंधेरा रहता है। ऐसे में यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए खंभे भी लगाए जाएंगे। शीघ्र ही डांगक्वाली का दृश्य बदल जाएगा। यह योजना कितने समय में धरातल पर उतरेगी, इसे लेकर विभिन्न विभाग कार्य कर रहे हैं। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि डांगक्वाली के पास चौक का निर्माण करने पर योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें