हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें जिले की विभिन्न पंचायतों से महिलाओं ने भाग लिया। जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत किया और कहा कि 100 दिन के कैंपेन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इसमें बेटी के नाम बूटा आदि शामिल है।
जिले की तीन पंचायतों में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा है। इन्हें सम्मानित किया जाएगा और बेटी को गोद लेने वाले दंपतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर हब का समस्त स्टाफ व जिला कार्यक्रम कार्यालय से सभी कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग।