बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे कस्बे में पुलिस ने राहगीर युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
साहिल कुमार (20) निवासी गांव व डाकघर पथलियार तहसील बड़सर जिला हमीरपुर से पुलिस ने मैहरे कस्बे में शनिवार शाम को तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मैहरे में रूटीन जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहा युवक पुलिस दल को देखकर घबराया। शक होने पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उससे चिट्टा बरामद किया गया है। युवक बेरोजगार है और घर पर ही रहता है। थाना प्रभारी बड़सर कुलदीप कुमार ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया है कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।