फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 में से बच्चों को दो घंटे का समय अवश्य दें : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। एक से श्रेष्ठ केंद्र के पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा ने रविवार को पंचायत बफड़ी के केंद्र कौहीं, ग्राम पंचायत धरोग के गाहलियां व दड़योटा और पंचायत गसोता के केंद्र कंगरू चार केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ केंद्र बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इन केंद्रों में बच्चों को गृह कार्य तो करवाया ही जाता है, साथ-साथ सामान्य ज्ञान, पहाड़े सहित अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद किया। कहा कि अपने बच्चों के लिए कम से कम 24 घंटों में से दो घंटे का समय अवश्य दें। उस समय उनकी लिखावट पर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें