फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीजी का टीका लगने के बाद शिशु की मौत

Thu, 25 Apr 2013 12:35 PM IST
गहरौली/मुस्करा (हमीरपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा पीएसची के खड़ेहीलोधन गांव के एएनएम सेंटर पर बुधवार को बीसीजी का टीका लगाए जाने के दो घंटे बाद जुड़वा शिशुओं में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर गांववालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ये लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने यह समझाकर इन्हें शांत किया कि शिशु की मौत कमजोरी से हुई है, टीके में कमी होती तो दूसरा शिशु भी प्रभावित होता।

गांव के दौलत बाल्मीकि की पत्नी सरोज ने तीन दिन पूर्व राठ सीएचसी में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। बुधवार को जिले के सभी एएनएम सेंटरों पर बच्चों के टीकाकरण का अभियान चल रहा था।
विज्ञापन


खडे़हीलोधन सेंटर पर एएनएम सुनीता सिंह व आशा बहू अनुसुइया देवी, आशा देवी, प्रेमलता, पार्वती आदि टीके लगा रही थीं।

सरोज के बच्चों की दादी सविता दोपहर करीब 12 बजे सेंटर पहुंची। वहां शिशुओं को बीसीजी का टीका लगवाकर घर लौट गईं। दो घंटे बाद एक शिशु की मौत हो गई।

इस पर दौलत बाल्मीकि ने गांव के लोगों के साथ एएनएम सेंटर जाकर टीकाकरण बंद करा दिया।

ग्रामीणों के हंगामा करने पर एएनएम सुनीता ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कौशलेंद्र कुमार मिश्रा को जानकारी दी। डॉ. मिश्रा थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मुआवजा मांग रहे लोगों को बताया कि जन्म के समय शिशु का वजन मात्र पौने दो किलो था। पहले से कमजोर होने के चलते उसकी मौत हुई है। टीके से इसका कोई संबंध नहीं है।

इसके बाद करीब तीन बजे सेंटर पर मौजूद एएनएम को साथ लेकर अधिकारी चले गए। इसके बाद गांववाले भी लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें