फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन पेंशनरों को वार्ता के लिए बुलाएं मुख्यमंत्री : अजमेर

Wed, 08 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत : मंच
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सात जून को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई वार्ता में चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया गया था, जिसकी राशि पेंशनरों और कर्मचारियों को मिल चुकी है। इसके लिए कल्याण मंच ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि करीब 147 पेंशनरों की पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिन्हें जल्द पेंशन जारी करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवहन पेंशनरों को वार्ता के लिए बुलाकर अन्य लंबित मांगों का समाधान करने की मांग भी की।
बैठक में पेंशन समय पर न मिलने और लंबित भुगतान के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच ने हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी करने की मांग भी उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें