फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निराधार आरोपों के प्रमाण दें : रणधीर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती तर्कहीन बयानबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर उपचुनाव के प्रभारी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा पर लगाए गए सभी आरोपों के प्रमाण पेश करें अन्यथा इन्हें सार्वजनिक रूप में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे बयान देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पास आशीष शर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं। यह केवल आशीष शर्मा की छवि को धूमिल करने का एक असफल प्रयास है, जो उपचुनाव के दौरान हमीरपुर की जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी आरोप निराधार हैं। उनके पास अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई तथ्य नहीं हैं। यह मात्र एक राजनीतिक हथकंडा है। यह षड्यंत्र न केवल असफल होगा बल्कि यह उनके प्रति जनता के विश्वास को भी प्रभावित करेगा। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री हमीरपुर में आकर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान अपने द्वारा किए गए किसी महत्वपूर्ण कार्य या उपलब्धि की चर्चा करते। ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उनके पास गिनाने के लिए कोई वास्तविक उपलब्धि नहीं है। इसलिए वे निराधार आरोपों का सहारा ले रहे हैं, जो किसी भी सांविधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें