फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छह फरवरी को कनकरी में होगा छिंज मेला

Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के अंतर्गत गांव कनकरी में छह फरवरी वीरवार को छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष दुनी चंद धीमान ने बताया कि इस छिंज मेले का आयोजन चौकी, कनकरी और रिहाला गांव वासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है। दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर आदि अन्य सभी राज्यों के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। इस छिंज मेले में बड़ी और छोटी दो मालियां करवाई जाएंगी। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 8100 रुपये और सुनहरी गुर्ज, उपविजेता को 7100 रुपये तथा छोटी माली के विजेता पहलवान को 6100 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 5100 रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें