फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाह खड्ड किनारे की छठ माता की पूजा

विज्ञापन
गलोड़ में कुनाह खड्ड किनारे छठ माता की पूजा करते प्रवासी मजदूर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़/डिडवीं टिक्कर/सुजानपुर। उपमंडल नादौन के गलोड़ और नाल्टी क्षेत्र के बिहार के प्रवासी लोग शनिवार तड़के 4 बजे कुनाह खडड् में पहुंचे। छठ माईया की पूजा के लिए ठंडे पानी में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

प्रवासी लोगों ने बीती शाम खड्ड किनारे डूबते सूरज की पूजा की थी। कुनाह खड्ड किनारे टैंट लगाकर फलों और मिठाइयों के स्टाल सजे थे। छठ माईया की जय हो के नारों से कुनाह खड्ड गूंज उठी। लोगों ने पूजा-अर्चना करके मिठाइयां, फल आदि को प्रसाद के रूप में बांटा। रामकृष्णन सुरेश और प्रीतम ने बताया कि छठ माता की पूजा के लिए वे सब कुनाह खड्ड पहुंचे थे। उपमंडल सुजानपुर के प्रवासी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ब्यास नदी के किनारे इकट्ठे होकर चढ़ते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की। क्षेत्र के सैकड़ों प्रवासी समुदाय के लोगों ने इससे पहले शुक्रवार देर शाम ब्यास नदी के किनारे खड़े होकर ढलते सूर्य को जल चढ़ाया और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने पटाखे भी फोड़े। उत्तर प्रदेश और बिहार निवासी सुरेश, शिवानंद, अर्जुन ने कहा कि छठ के अवसर पर वे पकवान बनाते हैं तथा आपस में बांटते हैं। सुजानपुर के अलावा पलाही और संधोल क्षेत्रों में भी छठ के अवसर पर प्रवासी समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे को छठ की बधाई दी और पूजा की। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं ने नए-नए कपड़े पहन कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें