फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास और कुनाह खड्ड में मनाया छठ पर्व

विज्ञापन
नादौन में छठ पूजा करते  प्रवासी।(संवाद)
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बिहार के प्रवासी लोगों ने रविवार को छठ पर्व बनाया। प्रवासी लोगों ने रविवार तड़के चार बजे ब्यास और कुनाह खडड् में पहुंचे। छठ मैया की पूजा के लिए ठंडे पानी में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

कुनाह खड्ड के किनारे टेंट लगाकर फलों और मिठाइयों के स्टाल सजाए गए। दीपक, पिंकी, चमेली, काकू, जगन नाथ, मायावती, नरसिंह, कुलदेव, सुकन्या, जय प्रकाश, दिनेश, रामकृष्णन सुरेश और प्रीतम ने कहा कि छठ माता की पूजा के लिए वे सब खड्ड किनारे पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में छठ पूजा एक बहुत बड़ा पर्व है। संतान प्राप्ति तथा संतान की उन्नति के लिए यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें