फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा-हमीरपुर सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा ह

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। जिला कांगड़ा को हमीरपुर जिला से जोड़ने वाले नादौन के ब्यास पुल पर सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां हमीरपुर की ओर नादौन पुलिस जबकि कांगड़ा की ओर ज्वालामुखी पुलिस ने नाका लगा रखा है। नाके पर थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा स्वयं देखरेख कर रहे हैं। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। सोमवार को भी अनावश्यक तौर पर यहां कांगड़ा की ओर जा रहे वाहन चालकों को नादौन पुलिस ने रोककर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

केवल आवश्यक कार्यों के लिए जा रहे लोगों को ही जाने दिया जा रहा है, परंतु ऐसे लोगों के भी दस्तावेज आदि जांच करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। इस दौरान सब्जी, दूध या अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे वाहनों को ही आने जाने की इजाजत दी जा रही है। सोमवार को दिनभर यहां वाहनों की कतारें लगी रहीं परंतु पुलिस द्वारा कोई ढील नहीं बरती जा रही है। जब लोगों को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है, उसके बाद ही वाहनों का आना कम हुआ। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने लोगों से आग्रह किया है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें। नादौन की सीमाओं पर पुलिस द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें