फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): अब नौहंगी, भूंपल, रैल और दंगड़ी में पेयजल आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला नादौन के तहत डायरिया प्रभावित क्षेत्र में 13 दिन के बाद शनिवार को नौहंगी भूंपल, दंगड़ी व रैल जल परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। जलशक्ति विभाग ने सुपरक्लोरिनेशन करने के बाद जल आपूर्ति को शनिवार को बहाल कर दिया।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र इंदौरिया ने कहा कि 28 जनवरी को डायरिया फैलने के एकदम बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्र की जल परियोजनाओं का पानी दूषित होने की आशंका से अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। इसके बाद परियोजनाओं में विभाग ने क्लोरीन गैस फीडर स्थापित करवाकर जल भंडारण टैंकों के अलावा सभी पाइप लाइनों की भी सुपरक्लोरिनेशन की। पानी की उचित जांच की। शनिवार को रंगस क्षेत्र के अलावा जल परियोजनाओं के तहत आने वाले गांव बूणी, जानी जागियां, डडवाल व जमनोटी आदि में नलों में पानी छोड़कर मौके पर ही शुद्धता जांची गई । उपयुक्त क्लोरिनेशन करने के बाद अब पहले की तरह नियमित तौर पर सभी जल परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। रंगस क्षेत्र की शुक्रवार को ही आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। लोगों को अब पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें