फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में सुनार के घर से 133.16 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान 133.16 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह वीरवार शाम को थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए पट्टा में पहुंचे तो करीब सवा सात बजे सूचना के आधार पर अश्वनी कुमार निवासी गांव झरलोग अपर डाकघर पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के मकान की तलाशी के दौरान पिछली तरफ खोदे गए गड्ढे और पत्थर के नीचे से 133.16 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी सुनार की दुकान करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड मिला है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें